Homeउत्तर प्रदेशMeerutनाकाफी रहे इंतजाम, शहर में हर तरफ लगा रहा जाम

नाकाफी रहे इंतजाम, शहर में हर तरफ लगा रहा जाम

-

  • यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के चलते शहर में बिगड़ा यातायात व्यवस्था का हाल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन कई दिन से मशक्त कर रहा था। परीक्षा केंद्रों पर तो व्यवस्था माकूल नजर आयी, लेकिन शहर के भीतर हालात बिगड़े हुए थे। जिसकी आशंका जताई जा रही थी, वही हुआ। सुबह के समय तो हलका जाम दिखा, लेकिन जैसे ही दोपहर 12 बजे परीक्षा समाप्त हुई, शहर थोड़ी देर बाद ही जाम से जूझता नजर आया।

शहर की यातायात व्यवस्था जाम की भेंट चढ़ती जा रही है। यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान शहरवासियों को एक बार फिर जाम का झाम झेलना पड़ा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अन्य जिलों से आए हजारों परिक्षार्थी जब मेरठ के विभिन्न केंद्रों पर पहुंचने लगे तो शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ा। क्योंकि, परिक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए परिक्षार्थियों की भारी भीड़ एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को ही मेरठ पहुंचने लगी थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी परिक्षार्थियों की काफी संख्या देखी गई।

बड़ी बात यह है कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों हुई बैठक में यातायात व्यवस्था का मुद्दा भी उठा था। इस दौरान एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की बात कही थी। लेकिन ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का यह दावा सिर्फ दावा ही बनकर रह गया। जबकि, शहर में शुक्रवार सुबह से लगे जाम के झाम से शहरवासी दोपहर तक जूझते नजर आए।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/floor-bed-and-shed-cover/

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/the-biggest-police-recruitment-examination-begins-under-three-layer-security-cover/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts