Homeउत्तर प्रदेशMeerutएंटी करप्शन की टीम ने 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

एंटी करप्शन की टीम ने 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जई

-

  • आरईएस का जेई 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा,
  • एंटी करप्शन की टीम ने कार्यालय से किया गिरफ्तार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एंटी करप्शन की टीम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मे तैनात जई को गिरफ्तार किया है एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी जई को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विकास भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में तैनात एक अवर अभियंता ने एक ग्रामीण का काम करने के लिए चालीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

 

खबर फटाफट: 16 July 2024 | News Bulletin Video || Sharda Express

 

जिस पर ग्रामीण ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने फील्डिंग जमाते हुए मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों दी। जिस पर टीम ने मंगलवार को पीड़ित ग्रामीण को बुलाया और उसके माध्यम से चिन्ह्ति चालीस हजार रुपये अवर अभियंता धीरज कुमार को उसके कार्यालय में दिए गए। जैसे ही धीरज ने रिश्वत के रूपये हाथ में लिए, तुरंत घात लगाए बैठी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम गिरफ्तार किए गए जई सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts