spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशAmrohaअमरोहा: छेड़खानी से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

अमरोहा: छेड़खानी से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

-

–  आरोपी हिरासत में, दोनों पक्षों के बीच मारपीट


अमरोहा। अमरोहा में हम उम्र किशोर की छेड़खानी से परेशान 15 वर्षीय छात्रा ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसकी खुदकुशी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने के बाद पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़े हालात बमुश्किल संभाले। मामले में किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। यहां पर अनुसूचित जाति के किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी कक्षा नौ की छात्रा थी। पड़ोस में बिरादरी का ही दूसरे व्यक्ति का परिवार रहता है।

आरोप है कि हमउम्र किशोर छात्रा को परेशान करता था। सोमवार की शाम करीब चार बजे छात्रा कूड़ा डालने के लिए गांव से बाहर गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले किशोर ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और कमरे में दुपट्टे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। छात्रा का शव फंदे पर लटका हुआ था। तुरंत ही परिजनों ने शव को नीचे उतारा। छात्रा की खुदकुशी से उसके परिजनों का गुस्सा भड़क गया। किशोर पर छेड़खानी और उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले और एक दूसरे पर पथराव किया। सूचना मिलते ही देहात थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालात संभाले। सुरक्षा के लिहाज से अमरोहा नगर, नौगांवा सादात और डिडौली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts