HomeAccident NewsAmroha accident news: कांवड़ियों के वाहन आपस में टकराए, दो की मौत,...

Amroha accident news: कांवड़ियों के वाहन आपस में टकराए, दो की मौत, कई घायल

-

– 31 कांवड़िए घायल, दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा।

अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार को बृजघाट से जल लेने जा रहे और जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के वाहन आपस में टकराने से दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 31 कांवड़िए घायल हो गए। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार की रात जोया कस्बे के जाटव कालोनी निवासी बिट्टू सहित 24 कांवड़ियों का जत्था ब्रजघाट से जल लेने गया था। वहां से लौटते समय बाइक की टक्कर लगने से बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक पर तीन सवार थे। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के गांव तारका माजरा छितरिया जागीर निवासी राजपाल भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। रास्ते में इनकी भी मौत हो गई। इन्हीं के गांव के सौरभ व बिट्टू भी घायल हुए हैं। ये दोनों हादसे गांव शहबाजपुर डोर के नजदीक हुए हैं। रामपुर के शाहबाद निवासी मनवीर और विकास घायल हुए हैं। मुरादाबाद के मझौला निवासी राजन सैनी व अनी सैनी घायल हुए हैं। मुरादबाद के सिविल लाइंस निवासी अभिषेक ठाकुर व मझौला निवासी अमन को चोट लगी है।

कटघर निवासी चरण सिंह, अमन, मैनाठेर निवासी विनोद, सुभाष, रामपुर के शाहबाद निवासी विकास, मनवीर, संभल के बनियाठेर निवासी अभिषेक व दीपक पाल भी घायल हुए हैं। पाकबड़ा निवासी करण, मझौला मुरादाबाद निवासी दीपांशु वर्मा, एडवोकेट तरुण, हसनपुर के चकरी वाला कुआं निवासी अनमोल, राहुल यादव भी हादसे में घायल हुए।

बछरायूं के गांव सकरथली निवासी महेंद्र सिंह व संभल के गांव नमपुरा निवासी दिनेश भी घायल हुए हैं। मुरादाबाद के दीपक व अजय, बरेली के राहुल, धर्मेंद्र, अमन कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जोया क्षेत्र में हुए हादसों में मुरादाबाद के बुधबाजार निवासी राजीव, निधि, प्राची और डिलारी निवासी मोहित भी घायल हुए हैं। उन्हें जोया के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts