Homepolitics newsबिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे, अमित शाह ने दरभंगा में किया एलान

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे, अमित शाह ने दरभंगा में किया एलान

-

एजेंसी, नई दिल्ली। दरभंगा में अमित शाह ने कहा कि एक माई कह रही थी कि एम्स बन जाएगा, इलाज के लिए रुपया कहां से आएगा। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है। दरभंगा का आइटी पार्क बिहार के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेगा। पूरे मिथिल क्षेत्र में संभावनाओं का अंबार लगने वाला है। पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं।

अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे, वंदे भारत ट्रेन शुरू होगा। 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाला है। जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी नरेन्द्र मोदी बना रहे हैं। एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालने का काम हुआ है। लालू की पार्टी ने चुनाव आयोग को रुपया वापस लेने के लिए पत्र लिखा है। हम पांच साल में जीविका दीदी के अकाउंट में दो लाख रुपये डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाएंगे। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।

दरभंगा के जाले में रैली को सबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार ने 15 साल लालू व राबडी के जगंल राज को देखा। इसको फिर से वापस लाना चाहते हैं। हमारा काम जंगल राज को रोकना और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है। लालू राबडी 15 साल तक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया। दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदीजी ने किया। किसी को पटना- दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts