HomeTrendingअलकायदा की साजिशकर्ता शमा परवीन गिरफ्तार

अलकायदा की साजिशकर्ता शमा परवीन गिरफ्तार

-

  • गुजरात एटीएस ने चार आतंकवादी भी पकड़े।

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। अलकायदा से जुड़े साजिशकर्ता शमा परवीन की गिरफ्तार गुजरात एटीएस ने बेंगलुरू से की है। बता दें कि यह गिरफ्तारी पिछले सप्ताह एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार अलकायदा आतंकवादियों से मिले सुरागों के आधार पर की गई है। इस मामले पर गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ‘एटीएस ने अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट के पहले चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एक और बड़ी सफलता गुजरात एटीएस को मिली है। एक महिला जो बेंगलुरू से है, ये आतंकी खासतौर पर हाईली रैडिक्लाईज है। आॅनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम करती है। उसके महत्वपूर्ण पाकिस्तानी संपर्क हैं जो उसके अलग-अलग डिवाइस मिले हैं। गुजरात एटीएस की पुलिसिंग के माध्यम से 5 महत्वपूर्ण आॅनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम करने वाले अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिकेंट के आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
4 आतंकियों को एटीएस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि बीते दिनों गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अल-कायदा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। एटीएस ने इस कार्रवाई में चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारियां गुजरात से 2, दिल्ली और नोएडा से एक-एक की गई। गिरफ्तार किए गए ये चारों आतंकी 20 से 25 साल की उम्र के हैं। जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों को भारत में बड़े टारगेट और बड़ी लोकेशन पर हमला करने की जिम्मेदारी मिलने वाली थी। जांच में सामने आया है कि ये चारों आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए एक-दूसरे से कनेक्टेड थे। इसके अलावा, इनके सीमा पार लिंक भी सामने आए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts