HomeTrendingआपरेशन सिंदूर एक राष्ट्रीय जीत: वायु सेना प्रमुख

आपरेशन सिंदूर एक राष्ट्रीय जीत: वायु सेना प्रमुख

-

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार से पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जवाब दिया है, इसे लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा। भारतीय वायु सेना के एअर मार्शल चीफ अमर प्रीत सिंह ने आॅपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बयान दिया है। वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए एअर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा मैं आॅपरेशन सिंदूर को रिकॉर्ड में रखना चाहता हूं। यह एक राष्ट्रीय जीत है।

उन्होंने कहा मैं यहां मौजूद हर भारतीय को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि हर भारतीय ने इस जीत में योगदान दिया है। जैसा कि बार-बार कहा गया है, यह एक ऐसा आॅपरेशन था जिसे सभी एजेंसियों, सभी बलों द्वारा बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया था। हम सभी एक साथ आए और जब सच्चाई एक साथ होती है तो सब कुछ अपने आप हो जाता है। नौसेना प्रमुख ने क्या कहा?
उकक के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा, “युद्ध का तरीका तेजी से बदला है और ऐसा होता रहेगा। सबसे पहले युद्ध और शांति के बीच की रेखाएं तेजी से धुंधली होती जा रही हैं। दूसरे, वाणिज्यिक प्रौद्योगिकी युद्ध को लोकतांत्रिक बनाती है, जिससे यह गैर-सरकारी लोगों के लिए उपलब्ध हो जाता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts