HomeEducation Newsमेरठ कॉलेज और संजीवनी में करार

मेरठ कॉलेज और संजीवनी में करार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ तथा संजीवनी महिला संस्थान के मध्य एक एमओयू किया गया। इसके माध्यम से महिला संस्थान कॉलेज की छात्राओं के साथ विभिन्न जनसमस्याओं से जुडे मुद्दों पर काम करेगा।

एमओयू पर मेरठ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंजलि मित्तल तथा संजीवनी संस्थान की अध्यक्षता निशि जैन ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता सैल की संयोजिका प्रो. अर्चना सिंह महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो.अल्पना रस्तोगी प्रो. ममता शर्मा तथा संजीवनी महिला संस्थान की अध्यक्षता निशि जैन, सचिव अंजू गर्ग, बोर्ड सदस्या निधि जैन तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

यह मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग आगामी दो वर्षों के लिए किया गया। जिसमें छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को कराने का संयुक्त निर्णय किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts