Homeन्यूज़खुद को पवित्र कर गंगा तट कर गए मैला! जगह-जगह लगे हैं...

खुद को पवित्र कर गंगा तट कर गए मैला! जगह-जगह लगे हैं कूड़े ढेर

-

– मखदुमपुर गंगा घाट पर चारो तरफ फैली है गंदगी, जगह-जगह लगे हैं कूड़े ढेर


हस्तिनापुर। पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर खुद को पवित्र करने वाले गंगा को मैली कर गए। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के बाद अब मेला परिसर की स्थिति किसी कबाड़खाने जैसी हो गई है। दूर-दूर तक गंगा तट से लेकर गंगा की रेती में कूड़ा करकट फैला हुआ है।

नमामि गंगे परियोजना को गंगा स्नान मेले ने पूरी तरह पलीता लगा दिया। सनातन संस्कृति में गंगा को पवित्र माना गया है, उसकी पवित्रता को जानकर ही श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करने आते हैं। लेकिन इस पतित पावनी गंगा को मैली करने में श्रद्धालु कोई कोर कसर छोड़कर नहीं जाते हैं। हर साल गंगा स्नान मेले के बाद यहां फैली गंदगी लोगों की कुत्सित सोच को प्रदर्शित करती है।

मखदुमपुर गंगा घाट पर शनिवार को बहुत ही दयनीय नजारा था। करीब दो किमी के दायरे में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली थी। इसमें जानवरों के गोबर के साथ ही आने वाली जनता द्वारा किए गए शौच, उनके खाने की झूठन, कपड़े, डिस्पोजल क्राकरी के साथ ही पॉलिथीन पड़ी हुई नजर आ रही थी।

यही नहीं यहां पर लोगों ने शराब, मांस और अंडों का भी सेवन किया, इसके प्रमाण भी गंगा तट पर नजर आए। शराब की खाली बोतलों के साथ ही अंडों के छलके और हड्डियां पड़ी हुई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts