Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ सीट पर जांच के बाद सिर्फ नौ प्रत्याशी मैदान में

मेरठ सीट पर जांच के बाद सिर्फ नौ प्रत्याशी मैदान में

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया में जांच के बाद भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशी समेत नौ उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए, जबकि विभिन्न खामी पाए जाने पर 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। इनमें विधायक अतुल प्रधान द्वारा दाखिल किया गया पर्चा भी शामिल है, क्योंकि नामांकन पत्र के साथ सिंबल नहीं था। सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जांच में भाजपा के अरुण गोविल, सपा की सुनीता वर्मा, बसपा के देवव्रत त्यागी, सबसे अच्छी पार्टी के अफजाल, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया के आबिद हुसैन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र, मजलूम समाज पार्टी के लियाकत, जय हिंद पार्टी के हिमांशु और निर्दलीय अफजल का नामांकन सही मिला।

अरुण गोविल सबसे अधिक उम्र के

सभी नौ प्रत्याशियों में भूपेंद्र सबसे कम 37 साल के हैं, जबकि सबसे अधिक 72 वर्ष के अरुण गोविल हैं। सुनीता वर्मा 48, देवव्रत 49, मोहम्मद अफजल 42, अफजाल 52, आबिद हुसैन 49, लियाकत 53, हिमांशु 52 साल के हैं।

देवव्रत त्यागी सबसे ज्यादा पढ़े लिखे, अरुण गोविल के पास नहीं वाहन

बसपा के देवव्रत त्यागी सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। वह एलएलबी पास हैं। भाजपा के अरुण गोविल बीएससी पास हैं, जबकि सपा की सुनीता वर्मा हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं। इनके अलावा मोहम्मद अफजल 9वीं पास हैं। आबिद हुसैन के मौलवियत की है। अफजाल 8वीं पास हैं। लियाकत बीए है। हिमांशु इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं। सुनीता वर्मा के पास सबसे अधिक महंगी व लग्जरी कार फॉरच्यूनर है। 14 करोड़ की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद अभिनेता अरुण गोविल के नाम कोई वाहन पंजीकृत नहीं है। बसपा के देवव्रत के नाम भी कोई वाहन नहीं है। अन्य प्रत्याशियों में मोहम्मद अफजल के पास स्कूटी, आबिद हुसैन के पास कार, हिमांशु के पास महेंद्रा थार है। अफजाल के पास ई-रिक्शा है, जबकि लियाकत और भूपेंद्र के नाम भी कोई वाहन नहीं है।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts