Homeउत्तर प्रदेशMeerutलाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल, जिला जज को सौंपा ज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल, जिला जज को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद कोर्ट रूम में 29 अक्टूबर को वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को मेरठ के वकील हड़ताल पर रहे। मामले में सख्त कार्रवाई को लेकर आज अधिवक्ताओं ने जिला जज को ज्ञापन सौंपा है।

-

मेरठ- गाजियाबाद कोर्ट रूम में 29 अक्टूबर को वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को मेरठ के वकील हड़ताल पर रहे। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के निर्णय पर वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। 29 अक्टूबर को भी मेरठ के वकीलों ने लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया था।

बता दें कि, गाजियाबाद कोर्ट रूम में 29 अक्टूबर को वकीलों और जिला जज के बीच बहस के बाद कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने कोर्टरूम में वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया था। जिला जज को पुलिस अधिकारी वकीलों के बीच से निकालकर ले गए थे। वकील इस मामले में जिला जज और पुलिस अधिकारियों के तबादले की मांग कर रहे हैं। इस मामले में बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक के बाद 4 नवंबर को हड़ताल का ऐलान कर दिया और आज हड़ताल पर रहे।

मेरठ में अधिवक्ताओं ने वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया था। न्यायिक कार्य बंद कराते हुए वकील सड़क पर धरना देकर बैठ गए थे। सोमवार को भी वकील प्रदर्शन कर सकते हैं। इसको लेकर पुलिस फोर्स भी तैनात किया जा रहा है। वकील जिला जज और लाठीचार्ज कराने वाले पुलिस अधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts