Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले पर हो कार्रवाई

मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले पर हो कार्रवाई

-

– इंडस्ट्रियल लॉ रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उठाई मांग

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को कलक्ट्रेट इंडस्ट्रियल लॉ रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के दर्जनों सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भारत सरकार को संबोधित डीएम कार्यालय पर सौंपा।

इस दौरान उन्होंने बताया कि, पिछले दिनों भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना ने भारत के जागरूक लोगो को पूरी तरह से विचलित कर दिया है। यह घटना भारत के न्यायिक इतिहास का सबसे काला दिवस थी। यह वारदात न्याय पालिका की आजादी पर और वकालत के गरिमा पेशे पर सीधा हमला है। यह भारत के संविधान, जनतंत्र, कानून के शासन और धर्मनिरपेक्षता पर सोचा समझा आक्रमण है। यह आपराधिक घटना सनातन और हिन्दू राष्ट्र के नाम पर भारतीय राष्ट्र पर करारी चोट है।

इसलिए हम मांग करते हैं कि, ऐसे हिंसक, आतंकवादी अपराधियों को गिरफ्तार कर कठौर कार्यवाही हो और तुंरत जेल भेजा जाये। संविधान और न्यायपालिका की आजादी पर हमला करने वालों का लाईसेंस तुरन्त रद्द करके कठौर सजा दी जाये। संविधान, जनतंत्र कानून के शासन, न्यायपालिका की आजादी और धर्मनिरपेक्षता पर हो रहे हमलों को तुरन्त रोका जाये।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts