Homeउत्तर प्रदेशMeerutसिपाही के परिवार को सौंपा 75 लाख का दुर्घटना बीमार चेक

सिपाही के परिवार को सौंपा 75 लाख का दुर्घटना बीमार चेक

-


मेरठ: बैंक आॅफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ के द्वारा एसएसपी कार्यालय, मेरठ में पल्लवपुरम थाने में कार्यरत स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार,आरक्षी, मूल निवासी- ग्राम नगला चोखे, बिलुना चित्रासी, जिला अलीगढ़ के आश्रित पिता श्रीराम बृजेश सिंह को बड़ौदा पुलिस वेतन खाता के अंतर्गत दुर्घटना बीमा की राशि 75 लाख का चेक सौंपा गया।

कार्यक्रम कमलेश बहादुर सिंह, एसपी, ग्रामीण, राकेश कुमार, उप महाप्रबंधक-नेटवर्क, बरेली अंचल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हरीश कुमार अरोड़ा, क्षेत्रीय प्रमुख, मेरठ क्षेत्र के द्वारा पुलिस कर्मियों के समक्ष बड़ौदा पुलिस वेतन खाते के लाभ एवं त्वरित दावा प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कमलेश बहादुर सिंह, एसपी, ग्रामीण, राकेश कुमार, उप महाप्रबंधक-नेटवर्क, बरेली अंचल ने स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उनके आश्रित पिता को शॉल व दुर्घटना बीमा की राशि 75 लाख का चेक प्रदान किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts