HomeAccident Newsएक्सप्रेस-वे पर चलती एसी बस में लगी आग लगी

एक्सप्रेस-वे पर चलती एसी बस में लगी आग लगी

-

20 फीट ऊंची लपटें उठीं, एमपी के छतरपुर जा रहे 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई


मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात डेढ़ बजे चलती डबल डेकर अउ बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस से 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। समय रहते बस में सवार सभी 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस और उसमें रखा पूरा सामान पूरी तरह जल चुका था।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। खजुराहो ट्रैवल्स की बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। मध्य प्रदेश का रहने वाला ड्राइवर जितेंद्र 40 यात्रियों को बस में बैठाकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर के लिए निकला था। इसी दौरान राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर बस में आग लग गई।

बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक बस से धुआं उठा, फिर बस में चीख-पुकार मच गई। सभी यात्री घबरा गए थे। ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे लगाया। इसके बाद आनन-फानन में सभी बस से नीचे उतरे, लेकिन सबका सामान बस में छूट गया।

सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि शनिवार रात 1:38 बजे पीआरवी को बस में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाई। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts