Tuesday, April 22, 2025
HomeEducation Newsएनएएस कॉलेज में दो दिवसीय दीपावली मेले का शानदार आयोजन

एनएएस कॉलेज में दो दिवसीय दीपावली मेले का शानदार आयोजन

  • साज सच्चा सामग्री तथा उपयोगी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हुनर हमारा कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय दीपावली मेले 22 से 23 अक्टूबर 2024 का शानदार आयोजन एन ए एस कॉलेज मेरठ द्वारा किया गया। चित्रकला विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना एवं साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दीपावली मेले मे का शानदार आयोजन वृहद स्तर किया गया।

हुनर हमारा दीपावली मेले के अंतर्गत विद्यार्थियों के हाथ हाथ से बनाई गई दीपावली से संबंधित साज सच्चा सामग्री तथा उपयोगी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया। मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ एवं महाविद्यालय के सचिव अमित कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा हाथ से बनाई दीपावली उत्सव से संबंधित साज सज्जा, से संबंधित पेंटिंग, दीपक, वॉल हैंगिंग, बैग, साड़ी, बेडशीट, बेड कवर ,कंडील, दीपदान, फूलदान ,रंगोली ,लक्ष्मी गणेश, कमल का फूल,आदि को देखकर भूरी भूरी सराहना करते हुए संबंधित विद्यार्थियों को अपने कला कौशल को अपने हुनर को रोजगार का साधन बनाने के लिए प्रेरित किया। तथा इसके लिए संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

अमित कुमार शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को वृहद स्तर पर आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा बनाई गई वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रोफेसर मनोज अग्रवाल प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने हुनर से पैसा कमाने के महत्व पूर्ण टिप्स दिए। तथा विद्यार्थियों को अपने कला कौशल को अपने रोजगार का साधन बनाने के लिए प्रेरित किया।

मेले की संयोजिका प्रोफेसर अलका तिवारी ने सभी का स्वागत पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दीपावली मेले का आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से किया गया है आजकल मार्केट में हाथ से बनी चीजों का क्रेज बढ़ गया है लोग हाथ से बनी चीज लेना पसंद करते हैं विद्यार्थी अपनी हुनर को जीविकोपार्जन का साधन बनाएं मात्र नौकरियों के पीछे ना दौड़े।

विद्यार्थी ने बड़े उत्साह के साथ मिट्टी पेपर कपड़ा शिक्षा बोर्ड कार्डबोर्ड लेस स्टोन सितारे आदि चीजों को प्रयुक्त करते हुए एक से एक सुंदर वस्तुएं कलाकृतियां मेले मैं बेचने के लिए बनाई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments