HomeCRIME NEWSLucknow crime news: महिला से सगे भाई ने शराब के नशे में...

Lucknow crime news: महिला से सगे भाई ने शराब के नशे में किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपी को तलाश

-

– होली पर भाई के घर आयी थी बहन, 


लखनऊ। गोसाईंगंज के एक गांव में होली मिलने आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने सगे भाई पर आरोप लगाते हुए शनिवार को गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

सुशांत गोल्फ सिटी निवासी पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार को होली के मौके पर वह भाई से मिलने उसके घर आई थी। रात को वह बरामदे में सो रही थी। आरोपी भाई शराब के नशे में पहुंचा और उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को तलाशा, पर कुछ पता नहीं चल सका।

पीड़िता गहरे सदमे में है। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अकेला रहता है और शराब का आदी है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts