Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में टीपीनगर क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दवा...

मेरठ में टीपीनगर क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दवा लेने घर से निकली थी, पति ने जताई अनहोनी की आशंका

-

  • मेरठ में दवा लेने निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने अनहोनी की आशंका जताई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, काफी तलाश करने के बाद भी महिला के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर उसके पति ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी दवा लेने के लिए घर से निकली थी तभी से वह लापता है पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवलोक कॉलोनी के रहने वाले विपिन कुमार ने शनिवार को टीपी नगर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी रूबी धीमान शुक्रवार सुबह दवा लेने के लिए घर से निकली थी। शनिवार तक भी वह घर नहीं पहुंची जिसके बाद महिला के पति विपिन ने महिला की काफी तलाश की, जानकारी नहीं मिलने के बाद पीड़ित विपिन थाने पहुंचा और उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं महिला के पति विपिन का कहना है कि उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित विपिन का कहना है कि उसकी पत्नी को मेरठ के रास्तों की भी जानकारी नहीं है। क्योंकि वह पूर्व में खतौली रहते थे फिलहाल देवलोक कॉलोनी में किराए के मकान पर रहकर अपनी गुजर बसर कर रहे थे। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और जल्द उसे बरामद करने की बात का रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts