spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में शास्त्रीनगर सेक्टर-9 में बारिश से दो मंजिला मकान तेज धमाके...

मेरठ में शास्त्रीनगर सेक्टर-9 में बारिश से दो मंजिला मकान तेज धमाके के साथ गिरा, चौकीदार घायल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बारिश की वजह से मेरठ में शास्त्रीनगर सेक्टर नौ में एक दो मंजिला मकान तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर गया, जिसमें चौकीदार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे चौकीदार को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

मामला नौचंदी थाना इलाके के सेक्टर नौ का है। बैंक कॉलोनी के रहने वाले संजय जैन का यहां स्कूल ड्रेस बनाने का काम होता था। रात के वक्त यहां जाहिद चौकीदारी करता था। रात बारिश के चलते करीब 12 बजे तेज धमाके की आवाज आई और जब आसपास के लोग बाहर आए तो हर तरफ धुएं का गुब्बार था। कुछ ही देर में धुंधली तस्वीर साफ हुई तो पता चला कि मोहित जैन का मकान भरभराकर गिर गया है।

 

 

आसपास के लोगों ने चौकीदार को तलाशा तो वो घायल अवस्था में पड़ा था और उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मकान के मलबे की वजह से पड़ोसी शादाब के घर की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारियां जुटाई।

 

वही पड़ोसी मुनीर ने बताया कि जब हम सोने जा रहे थे तभी तेज धमाके के साथ मकान गिरा था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts