Homeदेशकेमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके से दहला तेलंगाना का संगारेड्डी, करीब दस...

केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके से दहला तेलंगाना का संगारेड्डी, करीब दस की मौत की खबर, कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे

-

  • विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे।

संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। रिएक्टर विस्फोट में करीब 10 लोगों की मौत की खबर हैं। वहीं एक दर्जन के करीब घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने मजदूरों से बात करने के बाद कहा, विस्फोट में औद्योगिक शेड को पूरी तरह उड़ गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। जिस केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वहां अलग-अलग तरह के रसायन तैयार करने का काम होता है। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 100 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अब तक घायलों और मृतकों का सही आंकड़ा नहीं सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू आॅपरेशन खत्म होने के बाद ही घायलों और मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts