Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशचोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे, ट्रेन की...

चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे, ट्रेन की चपेट में आया

-

–  कस्टडी से भाग रहे चोर को पकड़ने में हुई घटना।

गोंडा। चोर का पीछा करने के प्रयास में एक जीआरपी सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में आॅन ड्यूटी सिपाही के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। वहीं आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां से पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खून अधिक बह जाने के कारण सिपाही को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी को देर रात जीआरपी की टीम ने प्लेटफॉर्म पर मारपीट और चोरी के आरोप में पकड़ा था। टीम उसे हिरासत में लेकर ले जा रही थी। तभी आरोपी हाथ छु़ड़ाकर भागने लगा। सिपाही ने पीछा करते हुए पकड़ने की कोशिश की, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया।

गोंडा जीआरपी पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुनील कुमार नामक युवक को चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो युवकों के बीच मारपीट हो रही थी। जीआरपी टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक ने दूसरे युवक पर चोरी करने आरोप लगाया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी पुलिस कस्टडी से हाथ छुड़ाकर भागने लगा। वह प्लेटफॉर्म नंबर-1 से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) पर चढ़कर भागने की फिराक में था। आरोपी को भागता देख जीआरपी सिपाही आकाश सिंह (29) उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ पड़े। आरोपी चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा तो सिपाही ने जान पर खेलते हुए उसे ट्रेन से नीचे खींच लिया। आरोपी प्लेटफॉर्म पर आ गिरा। पर इसी दौरान सिपाही आकाश ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए।

सिपाही आकाश को गंभीर हालत में पहले रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां से गोंडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देर रात से उनके कटे हुए पैरों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। डॉक्टरों को सर्जरी में सफलता मिलने की उम्मीद है।

मऊ के निवासी हैं सिपाही, आरोपी गिरफ्तार

जीआरपी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। घायल सिपाही आकाश सिंह मऊ जिले के निवासी हैं और कई वर्षों से गोंडा जीआरपी में तैनात हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts