Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: परतापुर क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी भयंकर...

मेरठ: परतापुर क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी भयंकर आग

-

  • परतापुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगी भीषण आग।
  • आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर,
  • आग बुझाने का प्रयास जारी।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गुरुवार सुबह दिन निकलते ही अचानक परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रिठानी में मौजूद भारतीय स्टेट बैंक का सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बैंक से धुआं निकलता देख मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, दमकल विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी बैंक के मैनेजर सहित परतापुर थाना पुलिस को दी।

सूचना पाकर बैंक के मैनेजर मौके पर पहुंच गए। मैनेजर ने बताया कि आग बैंक के बेसमेंट में लगी हुई है और बेसमेंट में लाकर सहित भारी संख्या में कैश भी मौजूद है। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बेसमेंट की दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया और दीवार को तोड़ने के बाद ऑक्सीजन मास्क लगाकर बैंक में घुस गए और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

वही मौके पर भारी संख्या में पब्लिक को देखकर दमकल विभाग के अधिकारियों ने परतापुर थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया है समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

वही आग से बैंक में भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts