Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सीएनजी पंप के निकट चलती कार में लगी भयंकर आग, मचा...

मेरठ: सीएनजी पंप के निकट चलती कार में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप

-

  • सीएनजी पंप के निकट चलती कार में लगी भयंकर आग,
  • एक दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर पाया काबू।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। मोदीपुरम थाना क्षेत्र स्थित एक सीएनजी पंप के निकट चलती कार में भयंकर आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद कार के चालक और सवारियों ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी दमकल विभाग कर्मियों को दी। सूचना पाकर एक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।

 

कार में लगी आग

 

जानकारी के अनुसार बागपत के गांव किरठल का रहने वाला राजीव पुत्र राजेंद्र अपनी जस्ट कार मैं सवारी लेकर बृहस्पतिवार को मेरठ आया था। राजीव ने बताया कि शुक्रवार को वह मेरठ से सवारी लेकर देहरादून जा रहा था तभी मोदीपुरम स्थित सीएनजी पंप के पास कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार के चालक और सवारियों ने कार से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर एक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

दमकल विभाग और कार के मलिक का कहना है कि आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। वही समय रहते कार चालक और सवारियों ने कार से कूद कर अपनी जान बचा ली और बड़ा हादसा होने से टल गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts