Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में हुए...

मेरठ: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में हुए कार्यक्रम

-


शारदा न्यूज़, रिपोर्टर |

मेरठ। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में सिख समुदाय ने सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर के तत्वावधान में पंच प्यारों की निगरानी में नगर कीर्तन निकाला गया। टीपीनगर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कालिंदी से निकाला गया।

 

 

नगर कीर्तन में सबसे आगे गुरु के सिख नगाड़ा बजा रहे थे जो गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी के आगमन का प्रतीक है। गुरु के पंच सिंह निशान साहिब झुलाते नजर आए। इस बीच पंच घुड़सवार गुरु की फौज निहंग सिंह शोभा बढ़ा रहे थे। खालसा शस्त्र विद्या दल तथा चार साहिबजादे शस्त्र विद्या दल गुरु नानक नगर मुंह से आग निकालते नजर आए। शरीर से नारियल तोड़ना, आंख बंद कर केले काटना, चक्र घुमाना, कृपाण आदि ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

 

 

खालसा कन्या इंटर कॉलेज, भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैंड के साथ मार्च पास्ट किया। शबदी जत्थे ने भी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। स्त्री सत्संग जत्थे वाहनों में बैठकर शबद गायन कर रहे थे।

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरण प्रीत सिंह तथा ग्रंथी भाई किशनपाल सिंह चंवर साहिब झुलाते चल रहे थे। नगर कीर्तन खूनी पुल, बेगमपुल, आबूलेन, बांबे बाजार, सदर, घंटाघर, सदर बाजार, गुरुद्वारा माता सीता, भैसाली मैदान, जलीकोठी चौराहा, केसरगंज, घंटाघर, रेलवे रोड, मेट्रो प्लाजा, केएमसी अस्पताल, टीपीनगर होते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कालिंदी पर संपूर्ण हुआ।

 

 

संचालन अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा, रणजीत सिंह जस्सल, जसबीर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, गुरुमुख सिंह ने किया। इस दौरान देवेंद्र जीत सिंह सेठी, अमनदीप सिंह, गुरमिंदर सिंह, इंदू कौर सेठी, सोहन सिंह, जसमीत सिंह चड्ढा, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, बीबी रविंद्र कौर आदि मौजूद रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts