Homeउत्तर प्रदेशMeerutसेंट फ्रांसिस स्कूल के वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने बिखेरी नौ रसों की...

सेंट फ्रांसिस स्कूल के वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने बिखेरी नौ रसों की छठा, मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

-


शारदा न्यूज, मेरठ। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने नवरस की ऐसी छटा बिखरी की हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भक्ति रस, वीर रस, वात्सल्य रस, सहित सभी नौ रसों पर ब्रहमांड की उत्पत्ति समेमत विभिन्न विधाओं को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल मनीष लूथरा रहे जबकि ब्रदर जुलियस जार्ज, मानवाधिकार आयोग के डीएसपी एमएस गिल, चेयरमैन सुरेंद्र मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान मेजर मनीष लूथरा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर कोई न कोई प्रतिभा होती है। बस जरूरत है तो उस प्रतिभा को पहचानकर निखारने की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को मानसिक दवाब से दूर रखना चाहिए। बच्चों से कहा कि आपका आने वाला कल कैसा होगा, ये आपकी आज की मेहनत पर निर्भर करता है। भविष्य के लिए सपने चुनिए और उन सपनों को हकीकत में बदलने के लिए जुट जाइए। इस दौरान पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले छात्रों को ग्रीन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं पिछले सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति हासिल करने वाले और सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले छात्रों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

 

– रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने पृथ्वी की उत्पत्ति को मंत्र आधारित नृत्य और संगीत की प्रस्तुति के माध्यम से समझाया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने वीर रस के माध्यम से कारगिल युद्व, महाराणा प्रताप और महारानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथाओं की प्रस्तुति दी। भक्तिरस के माध्यम से बच्चों ने सद्भाव का संदेश देकर सभी को भक्ति में लीन कर दिया।

 

 

– बच्चों ने पशु-पक्षियों की सुनाई कहानी

कार्यक्रम में किंडरगार्टन विंग के बच्चों ने पशु-पक्षियों की कहानी संगीत के माध्यम से पेश कर वात्सल्य का संदेश देकर सभी का दिल जीत लिया। रौद्र रस की प्रस्तुति करने के दौरान बच्चों ने शिव तांडव को दशार्ती हुई मोहक प्रस्तुति दी। हास्य रस की प्रस्तुति पर बच्चों ने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

 

इस दौरान भरतनाट्यम की प्रस्तुति सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूल चेयरमैन सुरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा स्कूल प्रबंधन सभी बच्चों पर व्यक्तिगत रूप से फोकस करता है। बच्चों को कार्यक्रम में शामिल कराकर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जाता रहा है। प्रिंसिपल मनीषा जैन ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए आगामी परीक्षाओं में सभी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

 

इस दौरान स्कूल निदेशक हिमांशु मित्तल, नीलम मित्तल व देवेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts