Homeउत्तर प्रदेशMeerutनोएडा के लिए बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान

नोएडा के लिए बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। मेरठ से नोएडा के लिए सुबह और शाम रोडवेज बसें नहीं मिलने के कारण दैनिक यात्री परेशान हैं। उन्हें अन्य साधनों से या वाया मोहननगर होकर आना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मेरठ डिपो जल्द ही इस मार्ग पर छह बसें चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

 

मेरठ-नोएडा के बीच रोडवेज बस संचालन का परमिट नोएडा डिपो को मिला है। नोएडा डिपो की ही सीएनजी बसें नोएडा से चलकर मेरठ के भैसाली डिपो पर आती हैं। यहां के यात्री इन्हीं बसों पर निर्भर हैं। मेरठ से काफी संख्या में लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में नौकरी करते हैं।

 

ये सुबह जल्द जाते हैं और शाम को देर से आते हैं। इन दोनों समय ही उन्हें मेरठ-नोएडा के लिए बसें नहीं मिलतीं क्योंकि नोएडा डिपो की बसें सुबह देर से यहां आती हैं और शाम को भी जल्दी चली जाती हैं।

 

मेरठ डिपो जल्द छह बसें चलाएगा

दिवाली पर्व पर स्थानीय लोगों को नोएडा जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी है, तब परिवहन निगम के अधिकारियों ने मेरठ और भैसाली डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई थीं। अब यहां से नोएडा के लिए बसें चलाने की मांग उठने लगी हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों की तैयारी। शुरू कर दी है।

 

शीघ्र चलेंगी बसें

प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि मेरठ डिपो की बीएस-6 की छह बसों को मेरठ-नोएडा मार्ग पर चलाने की कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए परमिट लेने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मेरठ से नोएडा बसें चलेंगी। इनमें से दो बसें रात्रि में नोएडा स्टे करेंगी, ताकि वहां से जल्दी सुबह यात्रियों को बसें मिल सके। इसी प्रकार यहां से भी सुबह जल्द बसें चलाई जाएंगी। परमिट मिलने ही बसों का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts