HomeEducation Newsमेरठ: इंटर स्कूल डिबेट में जीटीबी स्कूल विजयी

मेरठ: इंटर स्कूल डिबेट में जीटीबी स्कूल विजयी

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के संस्थापक चौधरी नरेन्द्र सिंह की याद में गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में पंद्रहवां इंटर स्कूल बिबट आर्टिफिशयल इंटेलिजेंन्स इस निगेटिवली इम्पेक्टिंग दॉ यंग्स माइंड्स पर वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसममें लगभग 26 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। डिबेट का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

 

 

प्रतियोगिता को दो टीमों में विभाजित किया गया। एक टीम ने पक्ष में तथा दूसरी टीम ने विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये गए। बच्बों के विचारों को सुनने के लिए नरेश कुमार कुशवाह, शर्मिला बासु रॉय तथा सचिन आहुजा टीम में रहें। पक्ष में बोलते हुए प्रथम स्थान पर यूविका ठाकुर, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान भावी सिंह मेरठ पब्लिक स्कूल व अंश कालका पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषय के विपक्ष में विचार रखते हुए प्रथम स्थान पर एनी त्यागी, मेरठ पब्लिक स्कूल, द्वितीय वर्धमान एकेडमी तथा दर्श खारी, गुरु तेग बहादुर पब्किल स्कूल से तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य, डॉ० कर्मेन्द्र सिंह एवं ज्यूरी मैम्बर्स ने विजेताओं को पुररस्कार वितरण किया गया। परिणामस्वरूप रॉलिंग टॉर्की मेरठ पब्लिक स्कूल, मेन विंग के नाम रही।

डिबेट कॉम्पीटिशन में उपस्थित ज्यूरी, चीफ गेस्टस, प्रिसिंपल्स, टीचर्स आदि ने सभी बच्चों के विचारों को सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभा रॉव, अंजिल शर्मा, विशाल गौड़, भारती नागर, पूजा मेहता, शीरी, मनमोहन सिंह, ईशा जैन, गुंजन जैन, हरषो साहनी, आशिमा खन्ना आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में चैयरमेन, इंद्रजीत सिंह सालवान एवं प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेन्द्र सिंह ने डिबेट में उपस्थित सभी का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया तथा कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना को ओर जाग्रत किया जा सकता है तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts