HomeCRIME NEWSमेरठ: दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी दोस्त की...

मेरठ: दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी दोस्त की हत्या !, जांच में जुटी पुलिस

-

  • दोस्त पर ही दोस्त की हत्या का लगा आरोप।
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दोस्त पर ही दोस्त की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार वालों ने कंकरखेड़ा थाना में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कंकरखेड़ा के अशोक पुरी निवासी संदीप पुत्र विपिन ने बताया कि उसके भाई साहिल कुमार को सोमवार रात्रि गोविंदपुरी निवासी उसका दोस्त कविश पाल अपने अन्य साथियों के साथ किसी की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर ले गया था। संदीप का आरोप है कि जब देर रात्रि उसका भाई घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई इसी दौरान उन्होंने कवीस पाल को फोन कर भाई के बारे में जानकारी ली। तो कविस ने बताया कि साहिल कुमार की मौत हो चुकी है और उसकी शव घर में पड़ा हुआ है उठा कर ले जाओ।

मामले की जानकारी मिलने पर संदीप अपने परिवार वालों के साथ कविश के घर पहुंचा इस दौरान साहिल मृत पड़ा हुआ था। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मृतक के भाई संदीप ने कविश सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

वही पीड़ित परिवार द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts