Homeउत्तर प्रदेशMeerutदीपावली पर उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली

दीपावली पर उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली

-

  •  फाल्ट होने पर शिकायत करने के लिए जारी किए नंबर।

शारदा न्यूज, मेरठ। दीपावली के पावन अवसर पर उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जायेगी।

प्रबन्ध निदेशिका चैत्रा वी. ने सभी उपभोक्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पीवीवीएनएल के सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी प्रकार के ब्रेकडाउन या विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना मिलने पर व्यवधान को प्राथमिकता पर ठीक कराये जाये। मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ताओं को बिजलीघरों के निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। प्रबन्ध निदेशिका ने अवर अभियन्ता और उपखण्ड अधिकारियों को बिजलीघर पर उपस्थित रहने के साथ ही पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंग की पूर्व में ही व्यवस्था करने के निर्देश दिये है जिससे फाल्ट होने पर तत्काल उसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।

– उपभोक्ताओं के लिए जारी किया कंट्रोल रूम के नंबर

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित जनपदवार नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी सहायता/समाधान के लिए जनपदवार स्थापित नियंत्रण कक्ष में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जनपदवार नाम मोबाईल नं.-
मेरठ 9193330312,
बागपत 9193330171,
गाजियाबाद, 9193320115,
बुलन्दशहर 9193302137,
हापुड़ 9193319903,
सहारनपुर 9193330206,
मुजफ्फरनगर 9193331304,
शामली 9193330951,
मुरादाबाद 9193300109,
सम्भल 9193300411,
अमरोहा 9193331320,
बिजनौर 9193331418,
रामपुर 9193300636 व
नोएडा 0120-2510738।
यदि किसी उपभोक्ता की शिकायत का निस्तारण जनपद स्थित नियंत्रण कक्ष द्वारा नहीं होता है तो वह डिस्काॅम मुख्यालय मेरठ पर स्थित नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नं. 9412749213 व विद्युत हेल्पलाईन नं. 1912 तथा निगम के टोल फ्री नं. 18001803002 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts