HomeCRIME NEWSमेरठ: सर्राफा बाजार से करीब 50 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार,...

मेरठ: सर्राफा बाजार से करीब 50 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार, पढ़िए खबर

-

  • सर्राफा व्यापारी का सोना लेकर फरार हुए कारीगर,
  • 50 से 60 लाख की बताई जा रही सोने की कीमत,
  • थाना देहली गेट क्षेत्र के सर्राफा का मामला।
  • सर्राफा बाजार से करीब 50 लाख का सोना लेकर कारीगर हुए फरार।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। सर्राफा बाजार से बंगाली कारीगर 50 लाख रुपए कीमत का सोना लेकर फरार हो गए हैं। पिछले 3 दिनों से कारीगरों की दुकान, मोबाइल बंद है। कारीगर सोने के जेवर पर मीनाकारी का काम करते थे। इसी काम के लिए ऑर्डर पर गहने लिए थे। इसे लेकर फरार हो गए। सर्राफा कारोबारियों ने देहली गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसो. के महामंत्री विजयानंद अग्रवाल ने बताया कि सराफा बाजार में आशीष और अशोक नामक सराफा कारोबारी हैं। यहीं बाजार में शफीकुर और उसका बेटा नौशाद अपने साथियों के साथ मिलकर जेवर पर मीनाकारी का काम करते हैं। गोपाल मार्केट में इनकी दुकान है। ज्वैलर्स से जेवर लेकर ऑर्डर पर उसे मीनाकारी से सजाते हैं।

लगभग 4 दिन पहले नौशाद, शफीकुर ने आशीष और अशोक दो सर्राफा कारोबारियों से लगभग 50 लाख रुपए कीमत की गोल्ड ज्वैलरी ऑर्डर पर ली थी। ज्वैलरी पर रंगाई होनी थी। लेकिन 2 दिनों से कारीगरों का फोन बंद जा रहा है। दुकान भी बंद है। ये लोग बंगाली कारीगर हैं। दुकान, मोबाइल बंद होने पर जब उनसे जुड़े दूसरे कारीगरों से संपर्क किया तो 3 कारीगर और गायब मिले हैं। पता चला कि शफीकुर की मां की मौत हो गई है वो बंगाल अपने घर गया है। लेकिन लगातार फोन बंद और दुकान बंद रहने से उनके भागने का शक हुआ। अब इन कारीगरों का कहीं पता नही चल रहा। ये अपने घर बंगाल भी नहीं हैं। मां की मौत की सूचना भी फर्जी थी। ये कारीगर जेवर लेकर फरार हो गए हैं।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 1 हजार कारीगरों का हम वेरीफिकेशन करा चुके हैं। लेकिन हमारे पास कानूनी अधिकार नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts