HomeCRIME NEWSरेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला व्यक्ति का शव

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मिला व्यक्ति का शव

-

जेब से नहीं मिला कोई पहचान पत्र या टिकट, मोर्चरी में रखवाया गया


फरुर्खाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार सुबह करीब 55 साल के व्यक्ति का शव मिला। शव देखकर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसकी जेब से कोई कागजात या रेलवे टिकट नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। रेलवे पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

रेलवे पुलिस शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। डॉक्टरों की जांच के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से थाना पुलिस को भी सूचना दी गई।

रेलवे पुलिस ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक व्यक्ति का शव मिला था। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति गुरुवार शाम करीब 4 से 5 बजे स्टेशन पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि उस समय वह नशे में था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts