HomeCRIME NEWSकतौरा गांव में अंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ा

कतौरा गांव में अंबेडकर प्रतिमा का हाथ तोड़ा

-

पांच साल पहले लगी थी, ग्राम प्रशासक की शिकायत पर केस दर्ज


देवरिया। कतौरा गांव में बुधवार रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी और पुलिस को सूचना दी।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गांव के दक्षिण-पूर्व में अंबेडकर पार्क है। यहां करीब पांच साल पहले प्रतिमा स्थापित की गई थी। ग्राम प्रशासक राजेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के बाद दलित समाज के लोग पार्क में जुटे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा लगाने और प्रतिमा की सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिमा को पहले भी दो बार नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुवेर्दी और अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण धरना खत्म करने को राजी हुए। क्षेत्राधिकारी राजेश चतुवेर्दी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts