HomeAccident News12 साल की छात्रा की मौत, कक्षा 7 में पढ़ती थी

12 साल की छात्रा की मौत, कक्षा 7 में पढ़ती थी

-

घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका, शव पोस्टमार्टम को भेज जांच में जुटी पुलिस


एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के तखावन गांव में बुधवार को 12 वर्षीय छात्रा वंशिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

वंशिका, योगेंद्र सिंह जादौन की बेटी थी और कक्षा 7 में पढ़ती थी। शुरूआती जानकारी में घरेलू विवाद के बाद उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है। हालांकि, घटना के कारणों और हालात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना बुधवार शाम 4 बजे की है। वंशिका के ननिहाल वालों ने शाम 7 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सकरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली।

क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद बुधवार रात 12 बजे उसे एटा जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts