HomeAccident Newsबोलेरो ओवरब्रिज से नीचे गिरी, चार दोस्तों की मौत

बोलेरो ओवरब्रिज से नीचे गिरी, चार दोस्तों की मौत

-

सौ मीटर में फैले शव, रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा


रामपुर। तेज रफ्तार बोलेरो ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिर गई। इसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई। बोलेरो में बैठे लोग गाड़ी से निकलकर खेत में दूर-दूर जा गिरे। करीब 100 मीटर तक उनके शव पड़े थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची। बोलेरो के इंजन से धुआं निकलने पर पानी डालकर इंजन को ठंडा किया।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रात करीब साढ़े 8 बजे हादसा हुआ। बोलेरो सवार चारों दोस्त थे। सभी मुरादाबाद से सीतापुर जा रहे थे। मामला सहजादनगर थाना क्षेत्र का है।

सीतापुर के बिसवां कस्बे के रहने वाले रामजीवन यादव अपने तीन दोस्तों सुनील पोरवाल, अभिषेक और निलेश के साथ मिलकर लकड़ी का व्यापार करते हैं। चारों सोमवार सुबह मुरादाबाद गए थे। वहां लकड़ी से लदा उनका ट्रक पकड़ा गया था। ट्रक को छुड़ाने के लिए चारों बोलेरो से मुरादाबाद पहुंचे थे। दिनभर की कार्रवाई के बाद ट्रक छुड़ाकर शाम को सीतापुर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बोलेरो दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और करीब 30 फीट नीचे ओवरब्रिज से नीचे खेत में जा गिरी। गाड़ी में बैठे चारों लोग बाहर उछलकर दूर जा गिरे। चारों के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर तक अलग-अलग जगह पड़े मिले।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद बोलेरो के इंजन से धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका पर फायर विभाग की टीम ने इंजन पर पानी डालकर उसे ठंडा किया।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ। बोलेरो में चार लोग सवार थे, जो मुरादाबाद से सीतापुर जा रहे थे। हादसे में चारों की मौत हो गई है।
सभी सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने गाड़ी नंबर से उसके मालिक की जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉच्युर्री भेज दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts