HomeCRIME NEWSनाली विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला

नाली विवाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला

-

बिचपुरी लालजी में चार लोगों पर मुकदमा, घायल जिला अस्पताल में भर्ती


रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र के बिचपुरी लालजी गांव में नाली बंद करने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव के अमरपाल पुत्र राजपाल सिंह के मुताबिक, जोगेंद्र ने अपने घर के सामने बनी नाली ईंटों से बंद कर रखी थी। इससे नाली का पानी सड़क पर बह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। अमरपाल का आरोप है कि 1 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे जोगेंद्र, किशनवीर, बब्लू और सतपाल गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में अमरपाल के भाई के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts