Homeन्यूज़दो लाख रुपये के लिए दूल्हे का शादी से इनकार

दो लाख रुपये के लिए दूल्हे का शादी से इनकार

-

बारात नहीं आई तो रातभर रोती रही दुल्हन, हाथों तो कभी पैरों की मेहंदी निहारती


संभल। दहेज के लिए दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। बुधवार को यह बात पता चलते ही दुल्हन फफक पड़ी। वह रातभर लाल जोड़े में बैठकर रोती रही। कभी हाथों तो कभी पैरों की मेहंदी निहारती रही।

दरअसल, दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को 5 लाख रुपए दहेज देने की बात कही थी, लेकिन 3 लाख रुपए ही दिए थे। बाकी 2 लाख रुपए के लिए दूल्हे ने शादी से 4 घंटे पहले फोन कर बारात लाने से इनकार कर दिया। साथ ही 3 लाख रुपए भी लौटा दिए।

दुल्हन के घरवालों ने 6 घंटे तक फोन पर दूल्हे के परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ थाने में शिकायत की। मामला मुख्यालय से 11 किमी दूर कोतवाली क्षेत्र का है।

दुल्हन शानिया मोहम्मदपुर टांडा गांव की रहने वाली है। उसके पिता बाबू रिहान की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। मेरठ के फिटकरी गांव का रहने वाला दूल्हा आकिब दिल्ली में कबाड़ का काम करता है।

शानिया का भाई शुएब भी दिल्ली में कबाड़ के गोदाम पर मजदूरी करता है। कुछ समय पहले दोनों परिवारों के लोग मोहम्मदपुर टांडा गांव में एक मौत के मौके पर मिले थे। इसी दौरान दूल्हे पक्ष की नजर शानिया पर पड़ी और रिश्ते की बातचीत शुरू हुई।

चाचा शान मोहम्मद ने 11 नवंबर की रात शादी की तारीख तय की थी। उन्होंने बताया कि शादी में 1 हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम था। 400 से 500 मेहमान खाना भी खा चुके थे, लेकिन बारात नहीं पहुंची।

चाचा ने बताया कि दूल्हे के पिता सालिम का शाम 4 बजे फोन आया। उन्होंने बारात लेकर आने से मना कर दिया। परिवार के लोग रात 10 बजे तक उनसे बारात लाने की गुजारिश करते रहे, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे।

उन्होंने कहा कि दहेज के बाकी 2 लाख रुपए मिलने पर ही बारात आएगी। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद वे बारात लेकर नहीं आए। परिवार की खुशियां अधूरी रह गईं। पूरा खाना बर्बाद हो गया।

दुल्हन शानिया मलिक उर्फ सन्नु ने बताया कि उसकी दूल्हे से बातचीत होती रहती थी। उसने पहले शादी के लिए हामी भरी थी। निकाह से तीन दिन पहले भी बारात लाने से मना कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। मामला सुलझा और दूल्हा बारात लाने पर राजी हो गया। लेकिन निकाह के दिन दहेज के बाकी 2 लाख रुपए मांगने लगा और बारात लेकर नहीं आया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts