HomeAccident Newsयुवक की ट्रेन से कटकर हुई विभत्स मौत

युवक की ट्रेन से कटकर हुई विभत्स मौत

-

गोला-बांकेगंज ट्रैक पर तीन हिस्सों में मिला शव, सिर,पैर और धड़ अलग


लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ इलाके में गोला-बांकेगंज रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव तीन हिस्सों में मिला। सिर और एक पैर रेलवे पटरियों के बीच पड़े थे, जबकि धड़ बाहर पड़ा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हादसा ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के नया गांव के सामने रेलवे पोल नंबर 175/13 के पास हुआ। मृतक की पहचान नया गांव निवासी राजेश कुमार के बेटे चमन कुमार के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद चमन तेजी से रेलवे ट्रैक की ओर भागा। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी। कुछ देर बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उसका शव देखा। इसकी सूचना जीआरपी और स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना पर बांकेगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, चमन पंजाब में मजदूरी करता था और दीपावली पर घर आया था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करता है।

बताया गया कि करीब दो साल पहले चमन बिजुआ इलाके के रामनगर से एक विवाहित महिला को अपने साथ ले आया था। महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर अपनी चार साल की बेटी के साथ उसके पास आई थी। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts