HomeAccident Newsसाइकिल पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग

साइकिल पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग

-

दो घंटे में फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया, शॉर्ट सर्किट की आशंका


कानपुर। किदवई नगर ब्लॉक में पद्मनाभ स्वामी मंदिर के पास बुधवार देर रात दो मंजिला मकान में बने साइकिल पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। तेज लपटें उठती देख लोगों की नजर पड़ी तो गोदाम मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में किदवई नगर और चकेरी फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया।

टायर समेत अन्य माल के चलते भीषण धुआं उठने से फायर फाइटर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंटी स्मोक मास्क लगाकर फायर फाइटर्स गाड़ियों में हौज पाइप लगाकर अंदर घुसे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

काकादेव निवासी राजीव साहनी का किदवई नगर के ब्लॉक में साहनी इंडस्ट्रीज के नाम से साइकिल पार्ट्स का गोदाम है। करीब एक हजार वर्गगज में बने गोदाम की दोनों मंजिलों में साइकिल के पार्ट्स समेत अन्य सामान भरा हुआ है। बुधवार देर रात अचानक गोदाम के पिछले हिस्से से लपटें उठने लगीं। नजर पड़ने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया।

घटना की जानकारी पर निरीक्षण करने पहुंचे सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पांच गाड़ियों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है।

जिस जगह गोदाम बना हुआ है, वह क्षेत्र का पॉश रिहायशी इलाका है। कुछ दूरी पर प्रतिष्ठित दो स्कूल हैं। बुधवार रात आग लगने से प्लास्टिक व गाड़ियां जलने से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts