HomeCRIME NEWSपति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, शव पोस्टमार्टम को भेजा

पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, शव पोस्टमार्टम को भेजा

-

पिता ने एक बच्ची का गला दबाया, 16 साल की बेटी ने कमरे में भागकर जान बचाई


शाहजहांपुर। मंगलवार रात करीब एक बजे कमलेश गुप्ता ने पत्नी सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने 11 साल की बेटी अंजली का भी गला दबाने की कोशिश की। अंजली की हालत गंभीर है और उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। 16 साल की बेटी कोमल उर्फ अनन्या कमरे में बंद होकर बच गई। पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार रात करीब एक बजे थाना रोजा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में हुई। कमलेश अपनी 40 साल की पत्नी सीमा और बेटियों कोमल उर्फ अनन्या (16) और अंजली (11) के साथ रहता है। कमलेश ऊपर की मंजिल पर रहता था और उसके परिवार के लोग नीचे रहते हैं। उसकी इलाके में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।

कमलेश ने पत्नी पर हमला कर उसका गला घोंट दिया। उसके पास लेटी अंजली का भी गला दबाया। अंजली की हालत गंभीर है। कोमल पर भी हमला करने की कोशिश हुई, लेकिन वह कमरे में बंद हो गई। उसकी चीख सुनकर नीचे रहने वाले लोग पहुंचे और उसे बचाया।

पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लिया है। मृतका के भाई अशोक को मंगलवार सुबह थाना बंडा क्षेत्र में सूचना दी गई।वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि भांजी ने फोन पर कहा था कि पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी। अशोक ने कहा कि विवाद किस बात पर हुआ, यह भांजी से बात करने के बाद ही साफ होगा।

उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम बहन से फोन पर बात हुई थी लेकिन उसने विवाद जैसी कोई बात नही बताई थी। उससे बात करने से भी नही लग रहा था कि वह परेशान है। गला किस चीज से दबाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चर्चा है कि बिजली के तार से गला दबाया गया।

वहीं आरोपी के पिता ने कहा कि हम लोगों को इसकी कोई जानकारी ही नही हो पाई।हम लोग नीचे और वो लोग छत पर रहते थे।ऐसी कोई उनके बीच बात ही नही थी। अगर कोई बात होती है तो चिंता बनी रहती है। कोई घरेलु विवाद भी नही था। आपस में पता नही ऐसा क्या हो गया जो कमलेश ने ऐसा कदम उठा दिया। पता नही उसका दिमाग गर्म हो गया या क्या हुआ। गला किस चीज से दबाया है । इसकी जानकारी नही है।

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बेटी घायल है उसका इलाज चल रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts