साधु के कपड़े में गाड़ी से औजार निकालकर पीटते दिखे हमलावर
शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस वालों के साथ मारपीट और हमले का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग गाड़ी से औजार निकालते हुए एक व्यक्ति पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आसपास लोगों की मौजूदगी भी दिखाई देती है।
यह घटना कई सवाल छोड़ रही है। क्या हमलावरों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है। क्या अब अपराधियों को पुलिस की मौजूदगी का भी खौफ नहीं रहा। अगर घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, तो पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों को रोकने की जिम्मेदारी किसकी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का पुलिस को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। वीडियो की सत्यता, घटनास्थल और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने क्या कार्रवाई की और उनकी भूमिका क्या रही। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।