HomeAccident Newsदुकान और घर में आग लगी, महिला झुलसी

दुकान और घर में आग लगी, महिला झुलसी

-

पहली से तीसरी मंजिल तक पहुंचीं आग की लपटें, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


फिरोजाबाद। दीपावली की रात रविवार को आग लगने की अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। फिरोजाबाद के कटरा सुनहरान में अनमोल कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। वहीं नगला सिंघी क्षेत्र के गदलपुरा में मोमबत्ती से दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक घटना में महिला का हाथ भी झुलस गया।

कटरा सुनहरान स्थित अनमोल कॉस्मेटिक की दुकान में आग पहली मंजिल पर लगी। देखते ही देखते आग की लपटें दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। आसमान में उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

उधर, थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गदलपुरा स्थित रामेश्वर मार्केट में शिवानी आॅटो पार्ट्स की दुकान में मोमबत्ती से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दूसरी घटना में घर की छत से मोमबत्ती गिरने के कारण छप्पर में आग लग गई। आग से घरेलू सामान जल गया, जबकि आग बुझाने के प्रयास में एक महिला का हाथ झुलस गया।

दोनों स्थानों पर आग की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल रहा। संबंधित विभागों की टीमें घटनाओं की जानकारी जुटाने में लगी हैं। फिरोजाबाद में आग लगने के कारणों की जांच पुलिस और दमकल विभाग कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts