HomeAccident Newsट्रेन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर कटे

ट्रेन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर कटे

-

पुलिस बोली शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था लैब संचालक, हालत गंभीर


कुशीनगर। सेवरही इलाके में गुरुवार देर रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक लैब संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए और काफी खून बहने लगा।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी अमरजीत जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार किया और खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद सीएचसी सेवरही पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान तरया सुजान थाना क्षेत्र के मुकुंद पुर के शशि भूषण मिश्रा (45) के रूप में हुई है। वो सलेमगढ़ में लैब चलाते हैं।

सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस चालक दिनेश मरीज को देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि मरीज को देर रात अस्पताल लाया गया था। काफी खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। उसे जरूरी इलाज दिया गया और फिलहाल निगरानी में रखा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts