HomeTrendingमवेशियों का शिकार करने वाला तेंदुआ कैद

मवेशियों का शिकार करने वाला तेंदुआ कैद

-

दक्षिण निघासन रेंज में तीसरा तेंदुआ कैद, दो रेंज में अब तक 21 पकड़े गए


लखीमपुर खीरी। ढखेरवा खालसा गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ लिया। तेंदुआ इलाके में कई मवेशियों का शिकार कर चुका था। उसके लगातार घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए राजस्व भूमि पर पिंजरा लगाया था। इसमें बकरी को बांधकर रखा गया था।

कल रात तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लिए पिंजरे के अंदर पहुंच गया। जैसे ही वह पिंजरे में घुसा, दरवाजा बंद हो गया और वह उसमें कैद हो गया। सुबह ग्रामीणों को पिंजरे में तेंदुआ कैद होने की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे समेत कब्जे में लिया और उसे रेंज कार्यालय ले गई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को तेंदुए के पास नहीं जाने की हिदायत दी।

दक्षिण निघासन के रेंजर मोहम्मद मोबीन आरिफ ने बताया कि दक्षिण निघासन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ पकड़ा गया है। तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश और नियमानुसार उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

वन विभाग के मुताबिक, उत्तर निघासन रेंज में जनवरी से अब तक 18 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। वहीं दक्षिण निघासन रेंज में अब तक तीन तेंदुओं को पकड़ा गया है। दोनों रेंज में कुल 21 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके के अलग-अलग गांवों के आसपास अभी भी कई तेंदुए घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों और पशुपालकों में डर बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से गांवों के आसपास निगरानी बढ़ाने और तेंदुओं को पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts