HomeCRIME NEWSमुस्कान और रविता ने नहीं रखा करवाचौथ

मुस्कान और रविता ने नहीं रखा करवाचौथ

-

पतियों को मारने वाली जेल में बच्चों के लिए अहोई अष्टमी पर रखेंगी व्रत


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला कारागार में बंद मृत्युदंड की सजा पाए मुस्कान व रविता ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा। महिला बैरक में बंद 65 में से 37 महिला बंदियों ने करवाचौथ का व्रत रखा।

जेल प्रशासन ने सभी बंदियों को जरूरी सामान मुहैया कराया। उधर, मुस्कान व रविता ने अहोई के लिए जेल प्रशासन से सामान मांगा। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें मांगा गया सामान दिया है। मुस्कान व रविता अपने बच्चों के लिए अहोई का व्रत रखेगी।

ऐसी चचार्एं थीं कि मुस्कान और रविता अपने प्रमियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान व रविता के अपने प्रेमियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की बात गलत है। दोनों ने कोई व्रत नहीं रखा है।

महिला बैरक में बंद बंदियों में से केवल 37 ने करवाचौथ का व्रत रखने को जेल प्रशासन से जरूरी सामान मांगा था। उन्हें करवे के अलावा खानपान व पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई है। अहोई का व्रत रखने को जो सामान मुस्कान, रविता व अन्य महिला बंदियों ने मांगा है, वह उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है।

नीले ड्रम वाली मुस्कान और सांप कांड वाली रविता जेल में अपने बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन से पूजन सामग्री भी दोनों ने ले ली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts