त्योहारों से पहले 31 अपराधियों को किया जिला बदर

Share post:

Date:

  • अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने की कार्रवाई।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। त्योहारों से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने देहात क्षेत्र के 31अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई की है। एडीएम ई की इस कार्रवाई से देहात क्षेत्र में हलचल मची हुई है।

   जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देशन में पिछले दिनों कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें लगातार अपराध और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत एसपी देहात और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने देहात क्षेत्र के सभी थानों से ऐसे अपराधियों की सूची तलब की।

इस सूची के आधार पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने देहात क्षेत्र के 31 अपराधी चिन्हित कर उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। इनमें अधिकांश अपराधी गोवध अधिनियम के आरोपी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पहुंचे लोगों के लिए बड़ी खबर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट की...

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...