Homeउत्तर प्रदेशMeerutकलक्ट्रेट में 32 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

कलक्ट्रेट में 32 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें 32 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 कलक्ट्रेट में पिछले काफी समय से कर्मचारियों के कार्यालय देरी से आने की शिकायत डीएम को मिल रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

   डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने सुबह 10.15बजे कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें 32 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम के आदेश पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

वहीं दूसरी ओर निरीक्षण की खबर मिलते ही आनन फानन में कर्मचारियों का कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गया। सभी कार्यालयों में सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण की खबर मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts