HomeCRIME NEWSसंदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत

संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत

-

पति ने पोस्टमार्टम से इनकार किया, शव लेकर गांव लौटे परिजन


एटा। मलावन थाना क्षेत्र के निगोहसनपुर गांव में 23 साल की एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला को बेहोशी की हालत में परिजन एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लाए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वे शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने गांव सुल्तानपुर जिले के गुसाईगंज ले गए। मृतका की पहचान क्षमा (23) पत्नी संतोष के रूप में हुई है। वह अपने पति और देवर के साथ निगोहसनपुर गांव में किराए के मकान में रहती थी और 8 महीने की गर्भवती थी।

उसका पति श्री सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पति संतोष के मुताबिक, बुधवार को क्षमा घर के काम कर रही थी, तभी वह बाहर बनी सीढ़ियों से गिर गई। इससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। उसे रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts