Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: स्कूटी सवार को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने मारी टक्कर, हालत...

मेरठ: स्कूटी सवार को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

-

  • छोटा हाथी की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, हालत गंभीर।
  • चालक की गिरफ्तारी को लेकर परिवार वालों का हंगामा।  

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र माधवपुरम में मंगलवार की देर रात्रि 1:30 बजे स्कूटी पर अपने घर जा रहे स्कूटी सवार को तेज रफ्तार छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही छोटा हाथी चालक मौके पर छोटा हाथी को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही हादसे की जानकारी मिलने पर घायल के परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

 

 

माधवपुरम का रहने वाला अभिषेक पुत्र मंगलवार रात्रि अभिषेक किसी काम से गया था। वापस लौटते समय करीब 1:30 अभिषेक स्कूटी लेकर जैसे ही माधवपुरम दिल्ली रोड के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी ने अभिषेक की स्कूटी में टक्कर मार दी। अभिषेक स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर छोटा हाथी चालक उसे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अभिषेक को उपचार के लिए निकट के अस्पताल भेज दिया और चालक की तलाश करने लगी।

वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर अभिषेक के परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस के अनुसार चालक का नाम दानिश है और वह लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव फतेउल्लापुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts