HomeCRIME NEWSयुवक का शव संदिग्ध अवस्था में नाली में पड़ा मिला

युवक का शव संदिग्ध अवस्था में नाली में पड़ा मिला

-

शाम को घर से निकला था, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच


बुलंदशहर। थाना क्षेत्र के नगला नलु गांव में सोमवार देर रात पूर्व प्रधान के 35 वर्षीय पुत्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल की ओर स्थित एक सरकारी नाली (रजवाहा) से बरामद हुआ है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उमेश (35) पुत्र सुरेश के रूप में हुई है, जो गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम तक उमेश घर पर ही था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक मिट्टी के भराव का काम सिलसिले में उसे अपने साथ ले गए थे। काफी देर तक जब उमेश वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई।

देर रात खेत की ओर जा रहे एक ग्रामीण को सड़क पर उमेश की चप्पल पड़ी मिली। अनहोनी की आशंका पर जब उसने टॉर्च जलाकर आसपास देखा, तो पास की सरकारी नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। ग्रामीण ने तुरंत शोर मचाकर अन्य लोगों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान उमेश के रूप में की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अहार थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घटना की संवेदनशीलता और ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए एहतियातन जहांगीराबाद, नरसेना और अनूपशहर थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक के परिजनों ने गांव के ही उन दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जो देर शाम उमेश को अपने साथ ले गए थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अहार थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts