HomeTrendingदो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

-

चांदपुर और शिवाला कला थाना क्षेत्र में हुए हादसे, दो लोग गंभीर रूप से घायल


बिजनौर। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पहला हादसा चांदपुर-फिना रोड पर राधा कृष्ण मंडप के पास हुआ। यहां एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान खेम सिंह (60 वर्ष) पुत्र भोलर सिंह और ललित कुमार (23 वर्ष) पुत्र भूरे सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों मंझोला गुर्जर, थाना शिवालाकला के रहने वाले थे।

बताया गया कि दोनों मंदिर में खराब इनवर्टर ठीक कराने जा रहे थे, तभी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। खेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित कुमार ने आज सुबह मुरादाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ललित ने आईटीआई किया था और नौकरी की तैयारी कर रहा था, वहीं खेम सिंह खेती करते थे।

दूसरा हादसा बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड पर रविवार देर रात करीब 10 बजे आदोपुर धूंदली के पास हुआ। यहां एक बाइक और डीसीएम की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी आजम (19) अपने दो साथी हुजैर (21) और जैद (20) के साथ एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों चाय पीकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है मृतक नोकरी के लिए सऊदी जाने वाला था।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आजम को मृत घोषित कर दिया। हुजैर और जैद गंभीर रूप से घायल हैं उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। तीनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts