HomeAccident Newsलापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला

लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में मिला

-

गले में रूमाल कसा था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। मृतक के गले में अंगोछा लिपटा हुआ था, जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

छतारी निवासी अशोक (45) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर से किसी काम के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने अशोक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा।

अशोक के गले में अंगोछा कसा हुआ था। इसे देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को सड़क किनारे फेंका गया है। अशोक अपने पीछे 25 साल के बेटे अभिषेक और तीन बेटियों रोशनी (26), तनु (24) व मनु (19) को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने छतारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया मामले में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts